
गाजीपुर। शहर कोतवाली के आलमपट्टी के पानी टंकी के पास सोमवार को डंफर के धक्के से कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप घायल हो गया। पुलिस ने डंफर को जमानियां तिराहे से कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। बताया जाता है कि नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी दीनानाथ राम (80) की महेशपुर चट्टी पर कपड़े की दुकान है। वह मित्र जर्नादन यादव (45) के साथ बाइक से शहर में खरीददारी करने आ रहा था। बाइक जर्नादन बाइक चला रहे थे। आलमपट्टी -कैथवलिया के बीच पानी टंकी के सामने पीछे से तेज गति से आ रही डंफर ने धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गिर पड़े। दीनानाथ राम सड़क पर गिर गये और डंफर उनको कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में जर्नादन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जाम की स्थिति बन गई। घटना के बाद भाग रहा चालक को पुलिस ने जमानियां मोड़ पर पकड़ लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गये।




