Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

गाजीपुर। मुबारकरपुर जुगनू गाँव के पास रविवार की भोर चेकिंग के दौरान बरेसर पुलिस एवं करीमउद्दीनपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में बाइक सवार बदमाश घायल हो गया। उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक कारतूस तथा दो खोखा बरामद हुआ। बरेसर थानाध्यक्ष संतोष पाठक तथा करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार बरवार पुलिस टीमके साथ सिउरी अमहट के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान असावर की तरफ से एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम उसे रोकना चाही। बदमाश बाइक घुमाकर बलिया की तरफ भागने लगा। उसके भागने पर पुलिस टीम पीछा करने लगी। पुलिस को पीछे आते देख बदमाश बाइक की गति तेज कर दिया। सिधागर घाट मुबारकरपुर जुगनू गाँव ढलान के पास अचानक बाइक फिसल गई। जिससे वह गिर पड़ा। अपने को घिरा देख वह पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस टीम अपने को बचाते हुए फायर करने लगी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। पुलिस ने गघेरकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमहट गांव निवासी राजू यादव बताया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये बदमाश के ऊपर विभिन्न थानों में छह मुकदमें दर्ज है।

Popular Articles