Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्वयंसेवकों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

सादात गाजीपुर। पूर्व शिक्षामंत्री स्व. कालीचरण यादव की तपोभूमि समता पीजी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम संग समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अजय शुक्ल ने किया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक इंजी. सभाजीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. रणजीत सिंह रहे। अतिथियों ने स्वयंसेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। साथ ही साथ चरित्र निर्माण की महता बताते हुए शिविर में दी गई जानकारी को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। इस मौके पर प्रो. पीयूष वर्मा, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, डॉ. संतोष कुमार सिंह रहे।संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन अवनीश कुमार राय ने किया।

Popular Articles