
गाजीपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐसोसिएशन की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट के पेंशनर्स भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई।जिसमें जिलाधिकारी के आश्वाशन के बाद भी जर्जर भवन के निर्माण की प्रक्रिया में विलम्ब पर निराशा व्यक्त करते हुए सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया । उन्होने बताया कि ऐशोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पेंशनर्स भवन के निर्माण के लिए अपील के क्रम में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से स्टीमेट भी बनवाया गया था। आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने बताया कि पेंशनर्स भवन अत्यन्त जर्जर स्थिति में है जो किसी भी समय किसी अप्रत्याशित दुर्घटना का कारण बन सकता है। एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल एडीएम वित्त एवं राजस्व से भी मिल कर अनुरोध किया था कि जब तक भवन का निर्माण नहीं होता है तब तक उक्त भवन की मरम्मत करा कर मूल भूत सुविधा उपलब्ध करा दी जाय किन्तु आज तक कोई कार्यवाही न होने से ऐसोसिएशन सत्याग्रह करने को विवश होगा। बैठक में कोषाध्यक्ष अशोक कुमार,बरमेश्वर उपाध्याय, डा पीएन सिंह, कॉमेश्वर द्विवेदी,दिनेश चन्द्र शर्मा,उग्रसेन सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस वर्मा,अक्षयबर राय, जगदीश गुप्ता, अनिलाभ सिंह,सुरेश पाण्डेय ,बाल कृष्ण यादव, हीरा राम, डीएन राय, डा सुग्रीव सिंह, जीउत शर्मा, अशोक कुमार, ई प्रदीप शर्मा सहित दर्जनों पेंशनर्स उपस्थित रहे।बैठक के अन्त में ऐसोसिएशन के सदस्य स्व. विश्व विमोहन शर्मा को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गईं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचालन अम्बिका दूबे ने किया।




