Friday, June 26, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महाकुंभ जा रही श्रद्वालुओं से भरी पिकअप पलटी

सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली के नसीरपुर के पास हाइवे पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गयी। उसमें सवार श्रद्वालु चिखने चिल्लाने लगे।इस हादसे में सोलह श्रद्वालु घायल हो गये। सभी घायलों को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजवायी। जानकारी के अनुसार बिहार के छपरा अंतर्गत मिर्जापुर गांव के 36 लोग एक पिकअप में सवार होकर महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर गांव के पास पिकअप चालक को झपकी आ गई। जिससे अनियंत्रित होकर पिकअप मार्ग किनारे खाई में पलट गयी। पिकअप के पलटते ही उसमें सवार तीर्थ यात्रियों में चीख पुकार मच गई।  राहगीरों ने घटना की सूचना सैदपुर पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पिकअप में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल 16 तीर्थ यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों में ललिता देवी (40), फगुनी देवी (55), धनेश्वरी देवी (45), कौशल्या देवी (35), राजेश महतो (35), पूजा (25), पनपत्ती देवी (65), राजकुमारी (50), अंजू देवी (28), शिव ज्योति (60), हरेंद्र महतो (30), मुन्नी देवी (50), राजदेव महतो (55), टुनटुन (60), चंद्रावती (50), फूली देवी (30), धनवंतरी (30), निशि कुमारी (11), राजकुमार (40), मिंटू (45), मुन्नी (45), राधिका (30) और अंजू देवी (40) शामिल है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार करवाकर घर भेज दिया गया।  

Popular Articles