
गाजीपुर। पीजी कालेज में बीएड. तृतीय सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। पीजी कालेज में 20 बी.एड. कॉलेजों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। शनिवार को बीएड तृतीय सेमेस्टर द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत 1157 परीक्षार्थियों में से 1143 उपस्थित हुए, जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश से पहले पुलिस बल और पीएससी के साथ सघन तलाशी ली गई। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल के किसी भी साधन का उपयोग करने की मनाही की गई है। नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच के दौरान दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गये। जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रोफे० (डॉ.) एस.डी. सिंह परिहार, प्रोफे० (डॉ०) रविशंकर सिंह प्रोफे० (डॉ०) एस० एन० सिंह, प्रोफे० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० बद्रीनाथ सिंह, डॉ. राम दुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव, डॉ० प्रतिमा सिंह डॉ० शिप्रा श्रीवास्तव आदि सदस्य शामिल थे।




