Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया संकल्प

गाजीपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्र नेता प्रकाश कुमार राय ने कहा कि स्वामी जी का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और समानता के लिए लड़ने का मार्ग दिखाता है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। छात्रनेता ने कहा कि स्वामी जी एक महान समाज सुधारक और क्रांतिकारी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर आयुष राय, सतेंद्र सिंह यादव, हिमांशु राय, शशांक राय, शिवम राय, आशीष राय, वैभव राय, प्रियांशु राय, सिद्धू राय, सत्या राय, युवराज राय सहित अन्य छात्र उपस्थित थे।

Popular Articles