
गाजीपुर । महीने के चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जंगीपुर थाने में हुआ। जिलाधिकारी ने थाने में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी। इसके साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाने में 06 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों को लिखित रूप में दिया। जिसमें निस्तारण शून्य रहा। जिलाधिकारी ने सभी लेखपाल को निर्देशित किया है अपना-अपना फिल्ड रजिस्टर बनाये तथा आईजीआरएस पोर्टल पर जितने भी आवेदन प्राप्त होते है या लम्बित हैं, उन्हे पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर फिल्ड रजिस्टर पर सभी आवदनों को नोट करके तत्काल निस्तारण किया जाय। उन्होने निर्देश दिया कि जिस गांव की शिकायत आती है तो अधिकारी वहां मौके पर जाकर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी।




