Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

टायर फटने से स्कार्पियों डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला हाइवे पर गुरुवार को दोपहर साढ़े तीन बजे कुंभ स्नान कर वापस घर जाते समय स्कार्पियो का दाहिना टायर फटने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पुलिया में टकरा गई। उसमें सवार पांच महिला सहित सात लोग घायल हो गये । जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहाँ इलाज के दौरान एक महिला सहित दो लोगो की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बिहार छपरा थाना मुफसशील निवासी शशिकांत सिंह अपने परिवार व रिश्तेदार के साथ प्रयागराज कुम्भ स्नान कर अपनी स्कार्पियो से वापस घर जा रहे थे कि नंदगंज के कुसम्ही कला हाइवे के पास स्कार्पियो का अगला टायर फटने से डिवाडर से टकराकर पुलिया में टकरा गयी।उसमें सवार शशिकांत सिंह (58) ,बबीता सिंह (40) , अर्जुन सिंह (25) , सलोनी सिंह (24) , गीता सिंह (45) , रीता देवी (65) ,सुशीला देवी (70) और समर सिंह (12) घायल हो गए । सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया । जहां इलाज के दौरान बबिता और अर्जुन सिंह(अरविंद) की मौत हो गयी । थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

Popular Articles