
जमानियां (गाजीपुर) । गंगा नदी के पक्का पुल पर रात के पहर बिना परमिट व ओवर लोड दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ एसडीएम ने कारवाई की है।इससे बालू माफ़ियाओं में खलबली मची है।गुरुवार की रात एसडीएम ने पक्का पुल से तीन बालू लदा ट्रक और एक भूसा लदा ट्रेलर को पकड़ कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर एआरटीओं व खनन को कारवाई के लिए पत्र भेजा है। सोमवार को पुल क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे सेतु निगम वाराणसी के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके निरंजन ने पुल को सही बताया।लेकिन पुल पर भार क्षमता के बारे में कुछ नहीं बताया। केवल ओवर लोड वाहन की आवाजाही नहीं होने की बात बताई थी।लेकिन गंगा नदी में बना पक्का पुल के रास्ते रात के पहर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही की शिकायत को लेकर एसडीएम अभिषेक कुमार राजस्व टीम के साथ पुल पर पहुंच गए।तभी पुल पर तीन ट्रक बिना परमिट की अवैध बालू लेकर और एक भूसा लदा ट्रेलर को पकड़ लिया। बताया कि अवैध ढंग से हो रहे बालू के परिवहन व ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।




