Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बीएड की परीक्षा में 18 नकलची पकड़े गये, 37 अनुपस्थित

गाजीपुर। पीजी कालेज में शुक्रवार को बीएड. प्रथम सेमेस्टर के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 18 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए, जिन्हें तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया। पीजी कालेज में 20 बीएड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। पी जी० कालेज केंद्र पर परीक्षा में कुल पंजीकृत 1577 परीक्षार्थियों में से 1540 उपस्थित हुए, जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश  के समय पुलिस बल और पीएससी के साथ प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम ने सघन तलाशी ली। नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच के दौरान 18 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गये। जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रो. (डॉ.) एसडी. सिंह परिहार, प्रो. (डॉ.) एसएन. सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. राम दुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव और डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा सिंह जैसे सदस्य शामिल थे।

Popular Articles