Thursday, June 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महाहर धाम का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिव मन्दिरों पर महिला एवं पुरूष श्रद्धालु पहुंचकर माथा टेकेंगे। महादेव को जलाभिषेक कर सुख समृद्धि, शान्ति जीवन जीने की कामना मांगते है। शिवरात्रि पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़- रहेगी। शिव मन्दिरो पर शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने महाहर धाम एवं अन्य शिवमन्दिरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओ की भीड़ ज्यादा रहेगी, जिससे मन्दिरों में दर्शन की कोई समस्या उत्पन्न न हो ।पहले से तैयारियां कर लिया जाय। उन्होने कहा कि महाहर धाम पर महाशिवरात्रि पर्व की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लिया जाय एवं वाहन पार्किग की जगह चिन्हित कर लिया जाय। उन्होने कहा कि पार्किग स्थल एवं आने-जाने वाले रास्तों पर कोई विद्दुत तार लटका न हो। मन्दिर की साफ-सफाई प्रबन्धन की व्यवस्था हो। जिससे मन्दिर में पानी न लगे एवं फिसलन न हो, शौचलय की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की मन्दिर  के आस-पास कोई भी छुट्टा पशु न रहें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की महाशिवरात्रि के दिन मेडिकल टीम उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया की मन्दिर में प्रवेश के लिए महिला एवं पुरूष की अलग-अलग लाइन लगाकर प्रवेश दिया जाय, एवं मन्दिर परिसर में खोया पाया केन्द्र बनाया जाय। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles