
गाजीपुर। जदयू यूपी के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने 22 अगस्त को सकलेनाबाद आवास पर प्रत्रकारों को बताया कि राजेन्द्रनगर टर्मिनल से चलकर अजमेर जंक्शन जाने वाली जियारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12395/12396 के दिलदारनगर ठहराव की माँग को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस ट्रेन का ठहराव 26 अगस्त से दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर शुरू होगा। विनीत तिवारी ने कहा कि उस क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि जियारत एक्सप्रेस ट्रैन का ठहराव हो। उन्होने सांसद नालंदा कौशलेन्द्र कुमार के पत्रक के साथ अपना लेटर लगाकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर तीन मांगे रखी।केंद्रीय रेलमंत्री ने उनके एक मांग पर जियारत एक्सप्रेस ट्रैन का ठहराव करने की अनुमति दे दी। शेष दो अन्य मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिये। विनीत तिवारी ने रेलमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही वह दोनों मांग भी मान ली जाएगी। उन्होने कहा कि सुहेलदेव एक्सप्रेस ज़ब चली थी तो निवर्तमान रेल राज्य मंत्री व वर्तमान में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जौनपुर भंडारी स्टेशन से जौनपुर सिटी स्टेशन के बीच एक कोर्ड लाइन स्वीकृत किये थे। जिससे गाज़ीपुर से जाने वाली किसी ट्रैन को बिना इंजन बदले सुगम यात्रा कर सके। वो प्रोजेक्ट पूरा हो चूका है। मुझे पूर्ण विश्वास है की यह भी गाज़ीपुर की जनता को शीघ्र ही इस माँग के पूरा होने की खुशी की अनुभूति होंगी। एक अन्य माँग पाटलिपुत्र से चलकर शिवाजी टर्मिनल को जाने वाली ट्रैन नंबर 12142/42 को गहमर रोकने की माँग की गयी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि रेलमंत्रालय द्वारा ये दोनों मांगे शीघ्र पूरी की जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी ने कहा कि जदयू समय समय पर पूर्वांचल की समस्याओं को उठाता रहेगा और उनका निष्पादित करने के लिए दृढसंकल्पित है। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पटेल, युवा जिलाध्यक्ष अमज़द खान रहे।




