Friday, August 21, 2026

Top 5 This Week

spot_img

उदंती नदी पुल के नीचे मिला महिला का शव

बहरियाबाद (गाजीपुर)। बहरियाबाद बाजार से दक्षिण सैदपुर मार्ग पर स्थित उदंती नदी पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ महिला का शव नदी में उतराया मिला। जिससे वहां सैकड़ो की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मौके पर शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन महिला की पहचान न हो सकी। इसके बाद पुलिस शव लेकर थाने चली गई। बाद मे थाने पहुंचकर मृतक महिला की शिनाख्त उसके परिवार के लोगों ने बहरियाबाद कस्बा निवासी साबिर कुरैशी की पत्नी आयशा बेगम (65) के रूप में की। जो पिछले 4-5 वर्षों से मानसिक रूप से बीमार होने के साथ ही पेट सम्बन्धित रोगों से परेशान थी। जिनका इलाज चल रहा था। स्वजनों ने बताया कि वह सुबह 6 बजे घर से निकली थी। बाद मे घर वापस न आने तथा नदी में शव मिलने की सूचना पर वह थाने पहुंचे और शिनाख्त किये। थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद ने बताया कि मानसिक बीमारी के कारण नदी की तरफ गई और पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई होगी।

Popular Articles