
जमानियां (गाजीपुर)। नगर पालिका में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का पीएफ घोटाला, 15 अप्रैल को कोरम के आभाव में ईओ ने स्थगित बैठक को अध्यक्ष द्वारा अनैतिक तरिके से संचालित कर कराये गये टेंडर को निरस्त किया जाय ,गृहकर व ट्रेड शुल्क में बेतहासा वृद्धि, भ्रष्टाचार और कथित तानाशाही रवैये के विरोध में आक्रोशित सभासदों का 11 सूत्रीय मांगों के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सभासदों ने अपने हाथो में काली पट्टी बाधकर नपा अध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी करते रहे। सभासदों का आरोप है कि आदर्श नगर योजना के तहत बनी तीनो सड़क नगर पालिका मार्ग , देवी दयाल मार्ग, जिनोदपुर मार्ग का दो करोड़ के करीब का पोल लाईट के पैसे के घोटाले की जांच कराई जाय। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण बन्द करने के साथ ही उनकी नियुक्ति प्रक्रिया तथा पिछले दो वर्ष का पीएफ कटौती को सार्वजनिक करने सहित बलुवा घाट पर हुये कामों में धांधली की जांच, नामांत्रण में अवैध वसूली, गृहकर वृद्धि व ट्रेड शुल्क को तत्काल समाप्त किया जाय। धरने में सभासदगण प्रमोद यादव, राहुल वर्मा, सचिन वर्मा, विकास जायसवाल, मनीष यादव, मोहन गुप्ता, सुरेन्द्र चौधरी, अंजनी गुप्ता, राकेश प्रजापति, राजा चौधरी, आशिम खां, रजनीकांत उपाध्याय, राजा बाबू, सभासद प्रतिनिधि शिवबचन यादव, उमराव यादव, अरशद मंसूरी, शमीम अंसारी, आमिर उर्फ गोलू सहित 18 सभासद मौजूद रहे।



