
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में अष्ट शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह पवित्र भूमि हम सभी को प्रेरणा देती है। अष्ट शहीदों की शहादत हम सभी के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि अष्ट शहीदों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वतंत्र भारत का सपना देखा था। उनका उद्देश्य था कि देश की भावी पीढ़ियां खुली हवा में सांस लें और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।अजय राय ने कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है।

बच्चे-बच्चियां अपने भविष्य के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उनके सामने कई चुनौतियां हैं। उन्होंने परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले परीक्षाओं के पेपर इलाहाबाद के सरकारी प्रेस में छपते थे, जबकि अब गुजरात की कंपनियों को परीक्षा कराने का ठेका दिया जा रहा है। जिसके चलते पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को जीने, बोलने, पढ़ने और सम्मान पाने का अधिकार है। जरूरत है कि सभी लोग एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े हों। अजय राय ने कहा कि अष्ट शहीदों को प्रेरणा बनाकर ऐसा कार्य करना चाहिए, जिससे देश और समाज को आगे बढ़ाया जा सके।

शहीद परिवार हमारी सबसे बड़ी थाती हैं।युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि आज जेन जी की चर्चा हो रही परन्तु देश की आजादी के लिए यहां शहीद हुए सभी अष्ठ शहीद जेन जी ही थे। आज जेन जी पर ही देश को आगे बढाने की जिम्मेदारी है। देश को आजाद हुए लम्बा समय बीत गया। उसका मुल्यांकन हमे करना चाहिए कि जिन उद्देश्यो को लेकर महान लोगो ने शहादत दी हम उसमे अब तक क्या पा सके।

श्रद्धांजलि देने वालो में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे,पशुपतिनाथ राय,इफको निदेशक विजय शंकर राय,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णविहारी राय, पूर्व सांसद अतुल राय, डीसीएफ गाजीपुर के उपाध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी,काग्रेस के प्रदेश सचिव आनन्द राय सांकृत, पूर्व प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुनील राम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,विजयशंकर राय,बृजेन्द्र राय,ब्लाक प्रमुख अवधेश राय,प्रमुख प्रतिनिधि आनन्द राय मुन्ना,उपाध्यक्ष शशांक राय,बिरेन्द्र राय,शहीद परिवार के अजय राय, उमाशंकर राय,चन्दन राय,अमरनाथ राय,राजेश राय बागी,डाo एसके एस पाण्डेय, ,सतीशचंद्र राय,अनिल राय मुन्ना, कृपाशंकर राय,प्रमोद राय,श्रीराम राय,,राम जी गिरी,जनार्दन राय,सलमान बसर,रबिकान्त राय,हनुमान सिंह यादव,अरविंद किशोर राय आदि प्रमुख थे।अध्यक्षता शेषनाथ राय एवं संचालन चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने किया।



