Thursday, August 20, 2026

Top 5 This Week

spot_img

राजीव गांधी जयंती पर पूनम पासवान ने किया पौधरोपण

गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर खालिसपुर स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह के शिवा फिलिंग स्टेशन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के साथ-साथ विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में नई दिशा दी। राजीव गांधी की जयंती पर वृक्षारोपण करना उनके सपनों के भारत को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संकट पूरी मानवता के सामने बड़ी चुनौती है।

बढ़ता प्रदूषण, घटता हरित क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन आने वाली पीढ़ियों के लिए चिंता का विषय है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं और नई पीढ़ी को आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया। संदीप विश्वकर्मा

एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर मारकंडेय सिंह ने कहा कि पौधरोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, चंद्रिका सिंह हामिद अली आशुतोष गुप्ता, राम नगीना पांडेय, मंसूर आलम राईनी, संजय यादव, ओमप्रकाश भारद्वाज, शबीहुल हसन, लखन श्रीवास्तव, ताहिर अब्बासी,शशांक उपद्धयाय, सुधांशु तिवारी, ई. मुकेश राम, प्रेमचंद, बिंद, विनोद कुमार, शिवकुमार गुप्ता, मोनू गुप्ता, सुनील कुमार डेंजर, जय सत्यार्थ राय, अमित श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे l

Popular Articles