Thursday, August 20, 2026

Top 5 This Week

spot_img

शहर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर विद्युत विभाग ने नगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। टाउनहाल और सराय गली मोहल्ले में अधिशाषी अभियंता नगर गोपाल सिंह एवं नायब तहसीलदार पवन उपाध्याय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने कई परिसरों में मीटर बाईपास कर बिजली का उपभोग किए जाने के मामले पकड़े। बाईपास केबिल काटकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया।विद्युत उपकेंद्र लोटन इमली से निर्गत टाउनहाल फीडर लंबे समय से हाई लाइन लॉस फीडर की श्रेणी में है। लगातार बढ़ रहे लाइन लॉस को देखते हुए नगर एक्सईएन गोपाल सिंह ने जिलाधिकारी की अनुमति से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों और दुकानों में विद्युत मीटरों की जांच की गई, जहां मीटर को बाईपास कर सीधे बिजली का उपभोग किए जाने के मामले सामने आए।वहीं, मोहम्दाबाद नगर में भी विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। यहां चार लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि आठ बड़े बकायेदारों के कनेक्शन पोल से डिस्कनेक्ट किए गए।अभियान के दौरान विद्युत चोरी के मामले सामने आने पर एक्सईएन ने संबंधित अधिकारियों को नगर क्षेत्र में तीन और मोहम्दाबाद में चार, कुल सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टाउनहाल फीडर रेड जोन में शामिल है और यहां लाइन लॉस काफी अधिक है। चेकिंग अभियान में नगर एसडीओ मुन्नीलाल गुप्ता, अवर अभियंता मनोज सिंह समेत विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Popular Articles