
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत लाल के निर्देश पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए 20 अगस्त को पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ के जिलाध्यक्ष जेपी यादव के नेतृत्व में सैकड़ो सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विकास भवन से पैदल जुलूस निकाला। यह जुलूस सिंचाई चौराहा होते हुए सरजू पार्क पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। अध्यक्ष जेपी यादव ने कहा कि जबतक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी विरोध जारी रहेगा। कर्मचारी हाथों में तख्ती लेकर पुरानी पेंशन लेकर रहेगें के नारेबाजी करते चल रहे थे। जुलूस में कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महामंत्री अनिल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोषी राय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष /ब्लॉक महामंत्री आलोक चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मोहन, ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रिका राम, ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव, गामा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना यादव, फिरोज अहमद, अशोक कुमार, राम प्रवेश, राम प्रकाश, पंकज यादव, शंकर वर्मा, महिला मोर्चा प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता यादव,सन्तोष यादव,धीरज रावत, ईश्वर यादव, , उपेन्द्र यादव, आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।




