
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में 18 अगस्त को मुख्यमंत्री के वर्चुअल सान्निध्य में पीआरडी जवानों का सम्मेलन हुआ। जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ.संगीता बलवंत तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल उपस्थित रही। मुख्यमंत्री योगी ने वर्चुअल माध्यम से पीआरडी जवानों को संबोधित किया तथा जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते को पांच सौ से बढ़ाकर छःसौ रुपये प्रतिदिन किए जाने, कैशलेस हेल्थ कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी सुविधाओं की घोषणा किये। इन घोषणाओं से पीआरडी जवानों में उत्साह रहा। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, भाजपा कार्यालय प्रभारी राजन प्रजापति, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे। अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




