Monday, August 17, 2026

Top 5 This Week

spot_img

काली पट्टी बांधकर धरना पर बैठे सभासद

जमानियां (गाजीपुर) । नगरपालिका द्वारा लगाए गए गृहकर के विरोध में सोमवार को 25 में 17 सभासदों ने काली पट्टी बांधकर कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गए। सभासदों ने कहा कि अगर मांगें पूरा नहीं होने पर डीएम के समक्ष इस्तीफा दिया जाएगा। जिलाधिकारी को भेजे गए 11 सूत्रीय मांग पत्र में सभासदों ने मांग किया कि नपा द्वारा लगाए गए गृहकर को संसोधन किया जाय ताकि जनता के ऊपर टैक्स का बोझ न पड़े।दाखिल खारिज में दो प्रतिशत शुल्क को खत्म कर अवैध वसूली को रोका जाय।आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में अध्यक्ष अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर दे रहे हैं जिसे रोका जाय। आउट सोर्सिंग कर्मियों का शोषण बंद करने व दो वर्ष का पीएफ का पैसा कर्मचारियों के खाता में देने तथा बलुवा घाट पर उदासीन अखाड़ा की जमीन पर बंधन योजना के अंतर्गत बन रहे विश्रामालय की टीएससी जांच व वार्ड 19 में कराये गए विकास कार्यो की उच्चस्तरीय जांच।नगर की साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर हो। 15 अप्रैल को कोरम के अभाव में समाप्त किया गया बोर्ड की बैठक को अधिशासी अधिकारी द्वारा पुनः बुलाई जाय।सभासद प्रमोद यादव ने आरोप लगाया की चेयरमैन के तानाशाही रवैये के खिलाफ सभासद धरने पर बैठे है। इस बारे में अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 28 अगस्त 2025 की बोर्ड की बैठक में सभासदों द्वारा ही सर्व सम्मति से गृहकर बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।धरना प्रदर्शन निजी लाभ के लिए किया जा रहा है।बोर्ड की बैठक की कॉपी जिलाधिकारी को भेजी गई है।

Popular Articles