Monday, August 17, 2026

Top 5 This Week

spot_img

राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल यादव के आवाह्न पर 17 अगस्त को नलकूप प्रथम के कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई । बैठक में कहा गया कि दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 20 अगस्त से लखनऊ में होने जा रहा है । महासंघ जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 21 अगस्त को चौधरी चरण सिंह एनेक्सी भवन कैन्ट रोड सभागार लखनऊ में चुनाव कराया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने महासंघ के सभी संबद्ध घटको के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों से चुनाव मे भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की । बैठक में अतुलेश राम, रंग नाथ सिंह, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, ईश्वर यादव,गोरख यादव, सफाई कर्मचारी अध्यक्ष जेपी यादव, राकेश यादव, राम कुमार वर्मा, विनोद चौबे, अखिलेश राय, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी व जिला मंत्री ईश्वर यादव ने किया।

Popular Articles