Wednesday, August 19, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सोनहरियां वन में लगाये गये एक सौ एक पौधे

जमानियां (गाजीपुर) । क्षेत्र के सोनहरियां वन में ‘एक पेड़ मां के नाम ‘विशेष अभियान चलाया गया। वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश सिंह ने विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे रोपे। पौधरोपण अभियान के तहत वन परिसर में चंदन,रुद्राक्ष, पीपल, पाकड़, बरगद, सागौन, अर्जुन, बेल,चितवन और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सोनहरियां वन के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। वन को बेहतर स्वरूप देकर इसे क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कराने की दिशा में पहल करने की बात कही।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने से पर्यावरण को प्रदूषण से राहत मिलेगी और वातावरण स्वच्छ रहेगा। पेड़-पौधे मनुष्य को जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा, गंगा पुत्र तिदंडी स्वामी, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत, अशोक यादव, अजित राय दारा, अरविंद यादव, सतेन्द्र सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles