Wednesday, August 19, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

दुबिहां (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास और अपहरण के मामले में नेवादा में एक आरोपी को मंगलवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर भेजा गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस तथा एक खोखा बरामद हुआ। भुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बताया जाता है कि प्रभारी निरीक्षक राजनारायण अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रात में चक्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरण के मामले में आरोपी विशाल यादव नेवादा गांव के पास खड़ा होकर कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस नेवादा पहुंचकर घेराबंदी करने लगी। अपने को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस अपने को बचाते हुए फायर किया। गोली बदमाश के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।

Popular Articles