Saturday, August 22, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम-एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

जमानियां (गाजीपुर)। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने जमानियां क्षेत्र के पक्का बलुआ घाट का निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया । उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री एवं बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर ली जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने सब्बलपुर कलां में कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ एवं कटान से प्रभावित होने वाले लोगों के लिए पहले से ही पर्याप्त राहत सामग्री, नाव आदि की व्यवस्था की जाए। इस दौरान उन्होने ग्राम प्रधान तथा स्थानीय लोगो से संवाद कर जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी निधि, सीओ अंकित तिवारी,तहसीलदार रामनारायण वर्मा,कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। ।

Popular Articles