Wednesday, July 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बड़ा हादसा टलाः टोटो चालक रेलवे का बूम में घुसा

जखनियां (गाजीपुर)। मऊ और औड़ीहार पूर्वोत्तर रेलवे के जखनियां रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को वाराणसी सिटी से गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के गुजरने से ठीक पहले एक टोटो चालक ने रेलवे गेट के बूम को तोड़कर अपनी जान जोखिम में डाली और मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 1:45 बजे वाराणसी सिटी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के गुजरने के लिए जखनिया स्टेशन के उत्तरी दिशा स्थित गेट संख्या 17 (स्पेशल) को बंद किया जा रहा था। गेटमैन ने जैसे ही ट्रेन के आगमन के लिए बूम (गेट) को नीचे गिराया, तभी तेज गति आ रहे एक टोटो चालक ने जल्दबाजी में बूम को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे का बूम टूट गया। इसके बाद टोटो चालक बिना रुके तेजी से जखनिया बाजार की ओर भाग निकला। घटना के तुरंत बाद गेटमैन ने तत्परता दिखाते हुए भागते हुए टोटो का फोटो खींच लिया। इस घटना की सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर को दी गई, जिसके बाद इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।​सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया। स्लाइडर की मदद से तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के बाद, लगभग 10 मिनट की देरी से इंटरसिटी एक्सप्रेस को मऊ की ओर रवाना किया गया।​इस घटना के कारण रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर की चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में वाहन सवारों और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Popular Articles