Wednesday, July 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बुथ संरचना ठीक हो गई तो हमें चुनाव जितने से कोई रोक नहीं सकता

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जहां बूथ स्तर का एक सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। आज आपके सामने एक बुथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में खड़ा है जो यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। यह बात भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने भाजपा जिला कार्यालय में कही। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया काशी क्षेत्र का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चंदौली से चलकर जमानियां के रास्ते गाजीपुर पहुंचे थे जहां गाजीपुर की सीमा मे क्षेत्रीय अध्यक्ष के पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 के चुनाव की तैयारी चल रही है और हम कार्यकर्ताओं के उपर चुनाव जितने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन की बूथ संरचना को मजबूत करने के आह्वान के साथ कहा कि हमारा नारा बूथ जीता तो चुनाव जीता, अगर हमारे बुथ संरचना ठीक हो जाएगी हमे चुनाव जितने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि स्वागत की सफलता तभी मानी जाएगी जब हम समाज के हर वर्ग हर श्रेणी को जोड़कर जनपद की सभी सात सीटों पर चुनाव जीतकर गाजीपुर का नया इतिहास रचेंगे। राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में गुंडागर्दी और अराजकता बढ़ाने तथा गरीबो की  जमीन पर कब्जा  करने की नीयत से सत्ता में आना चाहती है जबकि भाजपा  धारा 370 के समाप्ति, अंत्योदय, मथुरा, काशी के साथ सबका साथ सबका विकास के लिए काम करते हुए विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्यों के प्राप्ति के लिए काम करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया।जिले की सीमा मे प्रवेश करने पर हुए स्वागत के आलावा जमानियां रेलवे स्टेशन, जमानियां रामलीला मैदान,कस्बा और सुहवल तिराहा मेदनीपुर मे भाजपा नेताओं ने नारों तथा भारत माता के जय घोष के बीच फूल माला, पुष्प पंखुड़ियों और ढोल नगाड़े से जगह जगह स्वागत किया।क्षेत्रीय अध्यक्ष मिश्र बाजार पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण किया। स्वागत करने वालों में  प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, बृजेन्द्र राय, पारसनाथ राय,डा मुराहू राजभर, वृजनन्दन सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, नगरपालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल,राजेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,डा विजय यादव,शोभनाथ यादव, पूर्व विधायक सुनीता सिंह,भोनु सोनकर, राजकुमार गौतम, रामराज बनवासी, रामनरेश कुशवाहा, रमेश सिंह पप्पू, जितेन्द्र नाथ पांडेय, विनोद अग्रवाल, संकठा प्रसाद मिश्र,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, सानन्द सिंह,अभिनव सिंह छोटू, गर्वजीत सिंह,शनि चौरसिया,किरन सिंह,सुमन बिंद, सुधाकर कुशवाहा, सरोज मिश्रा, राजेश सोनकर, सुमित तिवारी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया।

Popular Articles