
बहरियाबाद गाजीपुर। क्षेत्र के विभिन्न सहकारी संस्थानों विद्यालयों तथा ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर इण्टर कालेज परिसर में गणमान्य नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार तथा फलदार वृक्ष लगाए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कहा कि पौधरोपण एक पुनीत कार्य है। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक हैं। वृक्ष पर्यावरण प्रदूषण, वैश्विक तापमान, मानसून अनियमितता एवं पर्यावरण में असंतुलन जैसी परिस्थितियों से संतुलन बनाने बनाने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर प्रबंधक अजय सहाय, प्रधानाचार्य रामप्रकाश राम, बदरुद्दीन शास्त्री, रामाश्रय मिश्र, उपेन्द्र सिंह, विपुल सिंह आदि मौजूद रहे।




