Sunday, July 12, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सत्यदेव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में पौधरोपणः ‘एक पेड़, एक ज़िंदगी’ का दिया संदेश

गाजीपुर। सत्यदेव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना और परिसर को हरा-भरा बनाना।इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक प्रो. (डॉ.) सानंद कुमार सिंह, काउंसेलर दिग्विजय उपाध्याय, और सत्यदेव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. तेज प्रताप सिंह ने कॉलेज परिसर में नीम, और जामुन के पौधा लगाकर किया । इसके बाद कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने मिलकर परिसर के विभिन्न हिस्सों में लगभग 500 छायादार और फलदार पौधे लगाए। डा. सानंद सिंह ने कहा,कि  “ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है। पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। सांसों का जरिया: हम जो ऑक्सीजन लेते हैं, वह हमें इन पेड़ों से ही मिलती है। एक पेड़ सिर्फ लकड़ी या फल नहीं देता, वह चौबीसों घंटे चलने वाली ऑक्सीजन की फैक्ट्री है।  आज जो मौसम बदल रहा है कभी बहुत ज्यादा गर्मी, कभी सूखा तो कभी अचानक बाढ़,इसकी बड़ी वजह पेड़ों की कटाई है। पेड़ धरती के तापमान को संभालते हैं और समय पर बारिश लाने में मदद करते हैं। शुद्ध हवा और पर्यावरण: गाड़ियों और फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषण को साफ करने का काम ये पेड़ ही करते हैं। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज प्रशासन पर्यावरण को लेकर हमेशा गंभीर रहा है। उन्होंने छात्रों को केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर, उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया।

… प्रकृति और फार्मेसी का संबंध

प्रकृति दवाइयों का मूल स्रोत है हमारा सत्यदेव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी भी समाज को स्वस्थ रखने और नई जिंदगी देने का काम करता है। पेड़-पौधे ही फार्मेसी की नींव हैं, क्योंकि दुनिया की कई बेहतरीन दवाइयां इन्हीं वनस्पतियों से मिलती हैं। अगर आप भी प्रकृति के इन रहस्यों को समझकर इंसानी जिंदगी को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आइए, प्रकृति से जुड़ें और फार्मेसी में अपना उज्ज्वल करियर बनाएं।” सत्यदेव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, गाजीपुर में D.Pharm 2 Years (Allopath) और B.Pharm 4 Years (Allopath) 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह उन छात्रों (Intermediate PCM or PCB उत्तीर्ण हों) के लिए एक शानदार मौका है जो फार्मेसी के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। सत्यदेव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी पूर्वांचल का एक ऐसा संस्थान है जहाँ पढ़ने की आधुनिक सुविधाएँ, अनुभवी फैकल्टी, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ मौजूद हैं। यह कॉलेज अच्छी शिक्षा और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देकर स्टूडेंट्स को फार्मेसी के क्षेत्र में सफल कैरियर के लिए तैयार करता है। सीटें सीमित होने के कारण, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर लें। अधिक जानकारी के लिए, कृपया मोबाइल नंबर 7704905303 या 7704905306 पर संपर्क करें।

Popular Articles