
शादियाबाद (गाजीपुर)। श्रीराम सेवा फाउंडेशन के संस्थापक रजनीश मौर्या के नेतृत्व में बच्चों को कॉपी एवं पेन वितरण किया गया। क्षेत्र के सौ से अधिक जरूरतमंद बच्चे एवं बच्चियों को निःशुल्क कॉपी और पेन वितरित किए गए। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग प्रदान करना रहा। कापी पेन मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।श्रीराम सेवा फाउंडेशन भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम करते रहेंगे। इस मौके पर मो. कैफ, सदानंद बिंद, सर्वेश यादव, साबिर हुसैन, दीपक चौबे, लक्ष्मीकांत कुशवाहा एवं अजीत यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




