
बिरनो (गाजीपुर)। ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हनुमान मंदिर शेखपुर विकास खण्ड विरनो में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, एवं शासन से नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । वहां लगभग 200 पौधरोपण किया गया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखे है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। जिले में कुल 47 लाख 68 हजार 730 पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि 05 जून को प्रदेश में अभियान चलाकर एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ 05 करोड़ पौधे रोपित किये गये थें। 12 जुलाई को प्रदेश के 75 जिलों में 35 करोड़ पौधो का रोपण ग्राम स्तर से लेकर ब्लाक, तहसील एवं जिलास्तर पर किया जा रहा है। उन्होन कहा कि बड़े पैमाने पर एक्सपेस-वे, सड़के, रेल लाईने, बनाये गये जिसके कारण बड़ी संख्या पेड़ो की कटाई भी हुई। यह एक चिंता का विषय है जिसके लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा है कि जितने भी एक्सपेस-वे, सड़के, रेल लाईने, बनाने मे पेड़ो की कटाई हुई है उसी स्थान पर पुनः पेड़ लगाते हुए और तथा देश/प्रदेश को 20-25 वर्ष पहले जो बरसात होती थी उसी स्थिति में लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस बार पेड़ लगाने के बाद उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्बन्धित विभागो को दी गयी है। कहा कि पहले बाप का लगाये हुए पेड़ के फल को बेटा खाता था परन्तु आज समय परिवर्तित हो गया है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जिस कार्य का शिलान्यास करते है उसी कार्य का उद्घाटन भी करते है। उसी प्रकार आज आप पेड़ लगाईये और 02 से 03 साल के बाद स्वयं फल खाईये। वन विभाग ऐसे अच्छे किस्म के तरह-तरह के पौधे तैयार किये हैं । विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि वर्तमान एंव भविष्य को अच्छा रखने तथा पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही आवश्यक है।

कहा कि ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम ही नही बल्कि पूरे परिवार के एक-एक सदस्य के नाम अवश्य लगाये तथा पेड़ को उसी तरह पाले जैसे कि अपने बेटे व बेटी को पालते है। उन्होने कहा कि अगर एक शक्ति ईश्वर है तो दुसरी शक्ति का नाम पर्यावरण एक वृक्षारोपण है। उन्होने कहा कि बिमारी व आपदाओ से बचने के लिए तथा जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण बहुत जरूरी है। पर्यावरण का संतुलन तभी बना रहेगा जब आप वृक्षारोपण करेगे।जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि 12 जुलाई को जनपद में कुल 47 लाख 68 हजार 730 पौधरोपण वन विभाग के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के द्वारा किया जा रहा है। उन्होने कहा कि एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान, तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि इस से उपजे फलों का लाभ आपकी आने वाली पीढ़ियो को प्राप्त होगा। उन्होने कहा कि पेड़ जहां होते हैं वहां की जलवायु भी ठीक रहती है तथा समय से वर्षा भी होती है। उन्होने लोगो से अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाने की अपील करते हुए जब तक पौधे वृक्ष का रूप धारण नहीं कर लेते तब तक उनकी सेवा करते हुए उनकी रक्षा करने हेतु आमजन से आह्वाहन किया।जिलाअध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि सदियो से पेड़ पौधो के आवरण में हम अपना जीवन यापन करते चले आ रहे है। आज उसको बचाने की मुहीम चलाई जा रही है। यह वही धरती है जहां ऋषि मुनि पेड़ पौधो के नीचे ही वेदपुराण की रचना की है, तपस्या की है। वृक्षो से हम इस तरह से जुड़े हुए है कि हमारा धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक सबकुछ इस पर्यावरण पर आधारित है। उन्होने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि जीवन दायिनी ऑक्सीजन हमे वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं, अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में वृक्षों का अनुपात कम है।नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा की पर्यावरण में बदलाव के कारण कही बाढ का प्रकोप है, तो कही सूखाग्रस्त पडा है। वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से कितने महत्वपूर्ण है यह आप सभी जानते हैं । पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हमें वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसका संज्ञान हमे होना चाहिए। संचालन बृजेश श्रीवास्तव जिला परियोजना अधिकारी नमामी गंगे ने किया ।सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जेपी यादव अपने कर्मचारियों के साथ पौधरोपण स्थल पर डटे रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला,सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र राजभर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण विहारी राय,,जिला विकास अधिकारी राजन राय, उपजिलाधिकारी सदर डा0 पुष्पेन्द्र पटेल, एस पी सिटी राकेश मिश्रा, डीसी मनरेगा विजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी उपासना रानी वर्मा, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राए, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, उपस्थित रहे।
इनसेट… वृक्षारोपण कार्यक्रम विकासखंड बिरनो के ग्राम पंचायत शेखपुरा में पंचायती मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला,तथा जिला पंचायत सपना, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय निर्देशन में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव,

जिला महामंत्री अनिल कुमार तथा बिरनो ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव, संतोष यादव, शिव कुमार, अरविंद राजभर , एवं ब्लाक के समस्त सफाई कर्मचारी साथी पहुंच कर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया गया। इसके लिए जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव और जिला महामंत्री अनिल कुमार ने आभार व्यक्त किया।




