Friday, July 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीआरएम ने दिलदारनगर स्टेशन का निरीक्षण किया

दिलदारनगर (गाजीपुर)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ज़ोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह को पीडीडीयू जंक्शन से छोड़कर परख से लौट रहे दानापुर मंडल के डीआरएम विनोद कुमार ने स्थानीय स्टेशन सहित जमानियां स्टेशन का निरीक्षण किया।जिसमें दिलदारनगर स्टेशन पर पे एंड यूज शौचालय व जमानियां स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बंद बड़े यात्री प्रतीक्षालय को ठीक कर उसे खोलने का निर्देश दिया।साथ ही साफ सफाई सहित अन्य यात्रियों सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही।डीआरएम अपने परख स्पेशल से दोपहर 1:04 बजे स्थानीय स्टेशन के डाउन लूप लाइन में पहुंचे और निरीक्षण के बाद 1:42 बजे बक्सर की ओर रवाना हुए।डीआरएम विनोद कुमार मंडल के अधिकारियों संग परख से उतरकर प्लेटफार्म संख्या एक स्थित प्रथम श्रेणी यात्री प्रतीक्षालय पहुंचे जहां शौचालय में दरवाजा नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई व सहायक मंडल अभियंता बक्सर से पूछा कि शौचालय में दरवाजा क्यों नहीं है आप लोग क्या देखते है।यहां कभी आते ही नहीं है।उन्होने शौचालय में दरवाजा लगाने का निर्देश दिया।इसके बाद डीआरएम प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचकर प्लेटफार्म पर यात्री शेड के निचे लगे मार्बल को देख असन्तुष्ट दिखे वही प्लेटफार्म चार के आगे बने पुरानी पानी टंकी को ध्वस्त करने का निर्देश दिया।प्लेटफार्म पांच के दक्षिण ओर निर्माणधीन नया टिकट घर की जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि गति शक्ति द्वारा निर्माण किया जा रहा है।डीआरएम ने स्टेशन के अलावा रेलवे कालोनी में भी सफाई कराने का निर्देश दिया।निर्माणधीन प्लेटफार्म पांच का भी जायजा लिया और अधूरे कार्यो को पूरा करने का निर्देश दिया साथ ही गंदगी देख नाराजगी जताई निर्देश दिया कि प्रतिदिन प्लेटफार्म पर सफाई हो ताकि गन्दगी व जलजमाव न हो। इससे पूर्व जमानियां स्टेशन का भी डीआरएम ने निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।प्लेटफार्म एक पर बंद पड़े यात्री प्रतीक्षालय को शुरू करने सहित सरकुलेटिंग एरिया में साफ सफाई का निर्देश दिया।इस मौके पर वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन,वरीय दूरसंचार प्रबंधक रजनीश कुमार,आरपीएफ निरीक्षण सुरेश राणा,यातायात निरीक्षक संजय कुमार,डीएन कॉर्ड पीके आलोक,डीएन तृतीय उत्तपल कांत,सहायक मंडल अभियंता बक्सर समय सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी रहे।

Popular Articles