Friday, July 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा 15 को

गाजीपुर। पीजी कालेज प्रशासन ने 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन एवं प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित किया है। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश आवेदन के लिए पहले से निर्धारित अंतिम तिथि 08 को बढ़ाकर अब 14 जुलाई कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं तथा ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर सकते हैं।प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बीएससी. (कृषि) एवं एमएससी. कृषि जीपीबी पाठ्यक्रम की परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक तथा एमएससी. बॉटनी, एमएससी. कृषि (उद्यान) एवं एमकॉम की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक निर्धारित है। अनुपस्थिति की स्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को अलग से अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर अवलोकन करें या महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क करें।

Popular Articles