Friday, July 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ट्रामा सेंटर पूर्वांचल का प्रमुख लाइफलाइन सेंटर बनेगाः विजय मिश्र

गाजीपुर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता विजय मिश्र ने कहा कि जिला अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर जल्द ही पूर्वांचल का प्रमुख लाइफलाइन सेंटर बनेगा। इसके लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण पूर्ण क्षमता के साथ संचालित कराने की मुहिम तेज कर दी गई है। द ग्रैंड पैलेस में प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने कहा कि “राजनीति मेरे लिए सत्ता का नहीं, समाजसेवा का माध्यम रही है। यहां की चिकित्सा व्यवस्था को बदलना मेरा संकल्प था और आज भी उसी दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधि रहते हुए उन्होंने गाजीपुर की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेज, 200 बेड का जिला चिकित्सालय, 100 बेड का महिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर जैसी परियोजनाएं शुरू कराईं।तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण हो चुका है लेकिन पूर्ण क्षमता से संचालन बाकी है। इसके लिए उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, तत्कालीन प्रमुख सचिव आलोक कुमार, पार्थ सारथी सेन शर्मा और डीएम आर्यका अखौरी से लगातार संपर्क किया। अब डीएम अनुपम शुक्ला और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ता कर इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में ये सुविधाएं शुरू की जाएंगी:1-विशेषज्ञ चिकित्सक: डीएम क्रिटिकल केयर, एनेस्थीसिया, चेस्ट, न्यूरो और ऑर्थो 2- स्टाफ, प्रशिक्षित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ 3-उपकरण, आईसीयू, वेंटिलेटर, मल्टीपैरामीटर मॉनिटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, पोर्टेबल एक्स-रे, एबीजी एनालाइजर 4-सेवा. गोल्डन आवर में गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार। विजय मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट स्कीम और राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रॉमा केयर नेटवर्क योजना के तहत ट्रॉमा सेंटर पूर्वांचल का प्रमुख आपातकालीन चिकित्सा केंद्र बनेगा।

Popular Articles