
बिरनो (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भड़सर चट्टी के पश्चिम फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार को ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में चालक घायल हो गया।हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रॉली पलटकर सड़क पर पलट गया। जानकारी के अनुसार, ईंट लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली मरदह की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही मारुति कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि ईंटों से भरा ट्रॉली हाइवे पर पलट। टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिगरस्त हो गया।। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से कूदकर फरार हो गया।घायल कार चालक भावेश कुमार झा, निवासी अंबे चौक, पडरौना (जनपद कुशीनगर) ने बताया कि वह एक परिचित को वाराणसी छोड़ने गया था। वहां से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर अपने घर पडरौना लौट रहे थे। भड़सर चट्टी के पास अचानक सामने चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार टकरा गई।घटना की सूचना मिलते ही भड़सर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला एवं उपनिरीक्षक अवधेश राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को तत्काल पास के निजी चिकित्सालय भेजकर प्राथमिक उपचार कराया।हादसे के कारण कुछ समय के लिए फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में जेसीबी की सहायता से पलटी ट्रॉली और सड़क पर फैली ईंटों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। थानाध्यक्ष बिरनो पन्नेलाल यादव ने बताया कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर रहते हो बचाव कार्य किया गया साथ ही आवागमन को सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया गया है। घायल की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




