Sunday, July 12, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्र -छात्राएं मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं

गाज़ीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से पीजी कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि वृक्षारोपण मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे न केवल आज पौधे लगाएं, बल्कि उन्हें संरक्षित भी करें तथा प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीना चाहिए। प्राचार्य ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी और व्यावहारिक उपाय है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सभी छात्र – छात्राएं हर वर्ष मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे वृक्ष बनने तक देखभाल करें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Popular Articles