Wednesday, July 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

लंका मैदान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी की ओर से आरजे. शंकरा आई हॉस्पिटल (वाराणसी) के सहयोग से 20 जुलाई को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रामलीला मैरेज हॉल, लंका मैदान में होगा।शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच एवं परामर्श निःशुल्क दिया जाएगा। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उनका आधुनिक लेंस प्रत्यारोपण तकनीक से निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आवश्यक पंजीकरण भी शिविर स्थल पर किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां, अस्पताल तक आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा, रहने तथा पौष्टिक भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजों से आधार कार्ड की फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर तथा यदि पहले से कोई दवा चल रही हो तो उसकी जानकारी और दवाइयां साथ लाने की अपील की गई है।शिविर के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक मरीज अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की प्रति व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पहले से पंजीकरण करा सकते हैं।

Popular Articles