Wednesday, July 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पीजी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ दीक्षारम्भ

गाजीपुर। पीजी कालेज में नवीन सत्र- 2026-27 का दीक्षारम्भ वैदिक विधि-विधान के साथ से किया गया। इस अवसर पर शोध ग्रंथालय में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर आरती की गई। इसके साथ ही हवन-यज्ञ भी किया गया। प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा ने कि नए सत्र का यह शुभारंभ हमारी सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत को मजबूत करने का प्रतीक है। वैदिक रीति से आयोजित यह कार्यक्रम हमारी परंपराओं के प्रति सम्मान और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है। स्वर्गीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह के योगदान को हम सदा स्मरण करते रहेंगें ।महाविद्यालय के सभी संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, अध्यापक शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा में स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर पर उच्च गुणवत्तायुक्त प्रयोगशाला, छात्र पुस्तकालय, विभागीय पुस्तकालय, आनलाइन पुस्तकालय, कम्प्यूटरिकृत केंद्रीय शोध ग्रन्थालय, रोवर्स रेंजर्स, एनसी.सी.,के साथ सम्पूर्ण परिसर वाई-फाई से सुसज्जित है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि विभिन्न विषयों में प्रवेश शुरू है, जिसकी तिथि और समय सहित विस्तृत विवरण महाविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकेगा। कार्यक्रम में प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर रविशंकर सिंह, प्रोफेसर विनय कुमार दूबें, प्रोफेसर सुजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी, डॉ० इन्दीवर पाठक, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ० अविनाश चन्द्र राय, संजय श्रीवास्तव, विवेक सिंह ‘शम्मी, विजय सिंह, अरूण कुमार सिंह, अमितेश सिंह, ममता मिश्र सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Popular Articles