Wednesday, October 23, 2024

Top 5 This Week

spot_img

जिले में 23 सौ रजिस्टर्ड मछुआरे हैं

गाजीपुर। मत्स्य पालन क्षेत्र में डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए सीएससी के माध्यम से राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफार्म का रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया |प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय अब समस्त मत्स्य उद्योग से जुड़े  लोगों का रजिस्ट्रेशन पूरे भारत में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है |  जिले में भी समस्त कॉमन सर्विस सेंटर पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। सीएससी के जिला प्रबंधक शिवानंद उपाध्याय ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालन से जुड़े लोगो का एक डाटा तैयार करना है। जिससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगो को आत्मनिर्भर बनाने की प्रक्रिया में तेजी से सुधार किया जा सके। इस योजना में रजिस्ट्रेशन के बाद ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन के उपरांत अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए उनको सरकार से आर्थिक मदद की भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया की करीब 23 सौ  रजिस्टर्ड मछुआरे है। उनका तो होना है साथ ही साथ जो लोग भी इस व्यवसाय से जुड़े है वो लोग भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।सभी पात्र अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर आधार,पैन,बैंक पासबुक,फोटो मोबाइल लेकर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन निःशुल्क कराएं।

Popular Articles