Tuesday, October 22, 2024

Top 5 This Week

spot_img

गंगा स्नान करते दो किशोर डूबे

सेवराई (गाजीपुर)।गहमर थाना क्षेत्र के बारा गंगा घाट पर परिवार के साथ स्नान करने गये दो किशोर डूब गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार बारा गांव में परिवार की एक वृद्व महिला के निधन के बाद वीरेंद्र शर्मा का पुत्र मोती शर्मा उर्फ अमन (16) तथा अनिल शर्मा का पुत्र मोहित शर्मा (15) दोनों परिवार के साथ गंगा स्नान करने गये थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चल गये। दोनों डूबने लगे। स्नान कर रहे परिजन  बचाने का प्रयास किये, लेकिन वे गंगा में समा गये। इसकी जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गहमर थानाध्यक्ष राम सजन नागर पुलिस कर्मियों के साथ गंगा घाट पर पहुंच गये। पुलिस ने गोताखोर की मदद से नाव के सहारे जाल डालकर तलाश करवा रही है। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम संजय यादव, ग्राम प्रधान आज़ाद खान और समाजसेवी अनिल यादव गंगा घाट पर पहुंच गये।

Popular Articles