Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित होगें उपेंद्र राय

गाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से 30 मई को शहर के होटल द ग्रैंड पैलेस में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ  उपेंद्र राय को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही जिले के दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को भी सम्मानित जायेगा। कार्यक्रम में गाजीपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को संस्था की ओर से टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल होंगे। जबकि सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय, समाजसेवी व उद्यमी विनोद राय विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इस समारोह में प्रदेश के कई पत्रकार भी शिरकत करेंगे।गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर जिले के पत्रकारों के हितों के लिए पिछले कई वर्षों से लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। जिसके तहत संस्था के सभी सदस्यों के लिएए प्रत्येक वर्ष दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है। साथ ही संस्था के सदस्यों के किसी भी आपात स्थिति के लिए संस्था के राहत कोष से मदद का प्रयास भी किया जाता है। संस्था की ओर से वर्ष में कई बार सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। गाजीपुर प्रेस क्लब इस वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पत्रकारों को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किये जाने की परम्परा शुरु की है। गाजीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये गाजीपुर की पत्रकारिता में एक नई परम्परा शुरु की जा रही है साथ ही जिले के सभी पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकार हितों के संघर्ष के लिए गाजीपुर प्रेस क्लब सदैव प्रतिबद्ध है।

Popular Articles