
गाजीपुर। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य व दबंग बाउंसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पीड़ित परिवार लोगों के साथ धरना पर बैठ गया। उनका कहना है कि आयेदिन अस्पताल में सुरक्षा गार्ड लोगों के साथ मारपीट करते है। जिससे सरकार की छवि घूमिल की जा रही है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पत्रक सौपा।23 मई को मनोज यादव अपनी पत्नी के साथ बच्ची को दिखाने गया था। बिना किसी बात पर बाउंसर व गार्डो लाठी से जमकर पिटाई कर दिया था। जिससे मेडिकल कालेज में भय का वातावरण बना हुआ है। धरना पर जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव ने कहा कि मेडिकल कालेज दलालों का अड्डा बन चुका है। यहां केवल कमीशन की दवा लिखी जाती है। प्रदेश में सबसे खराब हालत मडिकल कालेजका है। यहां कोई व्यवस्था नहीं है। मरीजोंको कमीशन के चक्कर में रेफर कर दिया जाता है। प्रधानाचार्य डा.आनंद मिश्रा खुद तानाशाह हैं और सुरक्षा गार्डो के घेरे में चलते हैं। पांच साल जमे प्रधानाचार्य को हटाया जाय |धरना पर बैठे लोगों का कहना है कि प्रधानाचार्य और बाउंसरके खिलाफ कार्रवाई की जाय। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने घटना का संज्ञान लेते हुए मेडिकल कालेज पहुंचे और जानकारी लेते हुए प्रधानाचार्य को फटकार लगाया था। पीड़ित शोभा यादव ने कहा कि मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल द्वारा बनायी गयी जाँच कमेटी को हटाकर किसी सक्षम अधिकारी से जाँच कराया जाय । धरना में जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव ,राहुल सिंह , पिंटू यादव , गोविंदा यादव ,रजनीश मिश्रा, शोभनाथ यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।




