Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आग लगने से आठ रिहायशी झोपडियां जली, लाखों का नूकसान

रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत लखमीपुर गांव में सोमवार को आठ रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इस आग में दो भैंस की मौत हो गई। पीडित मंगला यादव ने बताया कि घर में हम सो रहे थे तभी बिजली का तार शार्ट सर्किट करने लगा है जिससे घर में अचानक आग लग गया। देखते ही देखते आज घर के चारों तरफ लग गया। किसी तरीके से वह जान बचाकर बाहर निकले और चिल्लाने लगे। आग की तेज लपटे एक के बाद एक आठ झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।इस अग्निकांड में मंगला यादव की दो झोपड़ी में रखा अनाज, चंद्रदेव यादव की तीन झोपड़ी तथा रामकृत यादव के तीन झोपड़ी और तीन भैंस झुलस गई। जिसमें दो भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीण अपने-अपने स्तर पर बाल्टी,पानी और अन्य संसाधनों के सहारे आग बुझाने में जुट गए।कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया जा सका,लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खत्म हो चुका था। इस आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।

Popular Articles