
करण्डा (गाजीपुर)। पुलिस टीम ने 25 मई को मैनपुर ताल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा,एकखोखा तथा एक कारतूस बरामद किया है।उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक पुलिस टीमके साथ मैनपुर ताल के पास चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कि पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी मैनपुर निवासी मो. तस्लीम बाइक से कहीं जा रहा है। इस सूचना पुलिस उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी करने लगी। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने उसे चारोतरफ से घेर लिया। अपने को घिरा देख पुलिस टीम पर गोली चला दिया। पुलिस अपने से बचाती हुई गोली चलाने लगी। गोली उसके पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उपचार के लिए सीएचसी लाया गया ।




