Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मस्ती और सीख का संगम

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में रबिवार को फ़ीज़्ड समर कैंप का आगाज हुआ। सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक स्कूल का मैदान एडवेंचर पार्क में बदल गया, जहाँ बच्चों ने साहस की नई उड़ान भरी।सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह ने फीता काटकर समर कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में दिल्ली से प्रशिक्षित जांबाज़ ट्रेनर्स ने विद्यार्थियों को ज़िपलाइन से हवा में उड़ना, दीवार चढ़ाई से ऊँचाई का डर मिटाना और रस्साकशी से टीम की ताकत सिखा रहे हैं। ज़ॉर्बिंग रोलर का रोमांच, कमांडो नेट की चुनौती, जादू शो की मस्ती और स्नो डांस की ठंडक, यानी पूरे 20 से ज्यादा एक्टिविटी का तूफान बच्चों के जोश को दोगुना कर रहा है। डॉक्टर सानंद सिंह ने कहा कि इन गतिविधियों से बच्चों का समूह विकास के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन और नेतृत्व क्षमता में भी जबरदस्त वृद्धि होती है।

ये अनुभव बच्चों को तनावमुक्त रखकर उनके व्यक्तित्व को निखारते हैं। उन्होंने रोजाना का मानसिक तनाव और सिलेबस का भारी भरकम दबाव से ऊपर उठकर इस समर कैंप का पूर्ण रूप से आनंद उठाने की सलाह भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिए।प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने कहा कि”हमारा मकसद किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर बच्चों को जीवन की असली चुनौतियों के लिए तैयार करना है। यह कैंप सिर्फ खेल नहीं, जिंदगी की ट्रेनिंग है। यहाँ बच्चा गिरकर उठना, डर को हराना और दोस्तों के साथ जीतना सीखेगा। मेरा सभी अभिभावकों से आग्रह है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ और अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल परिवार से जुड़ें। अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय ,रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी , उपप्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, अवनीश राय, सीसीए हेड प्रतिमा कुशवाहा समेत सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Popular Articles