नहाते समय युवक गंगा में डूबा

 नहाते समय युवक गंगा में डूबा

सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना के नरवा घाट पर सोमवार को गंगा नहाते समय एक युवक गंगा में डूब गया।युवक के डूबने की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु करवा दिया।
बताया जाता है कि गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव निवासी सुमित कुमार अपने मित्र निखिल के साथ नरवा गंगा घाट पर नहाने आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। अपने साथी को डुबता देख निखिल उसे बचाने लगा। वह भी डुबने लगा। दोनों को डूबता देख वहां स्नान कर रहे लोगों ने किसी तरह निखिल को बचा लिया। लेकिन सुमित डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी घाट पर पहुंच गये। सूचना मिलते ही सीओ और एसडीएम भी वहां पहुंच गये। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। सुमित अपने चार भाईयों में सबसे छोटा था।

You cannot copy content of this page