
गाजीपुर। विशेष सड़क सुरक्षा अभियान पुलिस और यातायात टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा के पर्यवेक्षण में पुलिस एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम विभिन्न चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया । इस अभियान के तहत बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवरस्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म और बिना वैध दस्तावेजों के फर्राटे भर रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 11 वाहनों को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगभग 170 वाहनों का चालान काटकर शमन शुल्क वसूला गया।




