Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

थाना दिवस पर शिकायत पांच और निस्तारण एक

गाजीपुर ।शनिवार को थाना दिवस पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं सीडीओ आलोक प्रसाद की उपस्थिति में थाना सैदपुर में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुना गया। साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। सैदपुर में 05 फरियादियों ने शिकायतो को लिखित रूप में दिया ।जिसमें मौके एक का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा शिकायतो के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवदनो के निस्तारण हेतु कहा कि जो भी शिकायत आती है उसे राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सैदपुर, उपजिलाधिकारी ज्योति चौरशिया अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles