
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं सीडीओ आलोक प्रसाद की उपस्थिति में सैदपुर के सिधौना गांव में जन चौपाल लगाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचानां ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण को पूरा तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करके निस्तारण किया जाय। जन चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, राजस्व कार्य, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी ग्रामो में भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बनायी जाय, तथा एलडीएम को निर्देशित किया कि ग्राम सिधोना में कैम्प लगाकर छूटे हुए व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाया जाय एवं संसोधन किया जाय। जिलाधिकारी ने जन चौपाल के माध्यम से बाल विकास पुष्टाहार द्वारा महिलाओं का गोद भराई एवं अन्यप्रासन किया गया। उसके उपरान्त जिलाधिकारी पंचायत सचिवाल में बनाये गये लाईब्रेरी का अवलोकन किया। इसके बाद अधिकारियों ने पौधरोपरण किया। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरशिया, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद उपाध्याय, डी0सी0मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, शिक्षकगण तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।




