
जमानियां (गाजीपुर) । एनएच 24 के बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 88/ए का शुक्रवार को ट्रेलर के धक्के से बूम टूट गया।स्लाइड बूम के सहारे ट्रेनों का परिचालन किया गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने ट्रेलर को अपने कब्जे में लिया।गाजीपुर की तरफ से मिर्जापुर गिट्टी लोड करने के लिए ट्रेलर तेज गति से जा रहा था।एनएच 24 बाईपास रेलवे फाटक पर ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन बूम गिरा रहा था तभी फाटक से निकलने के चक्कर में बूम को मारकर तोड दिया।हालांकि कुछ देर के लिए रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी।गर्मी के कारण बाइक सवार तथा वाहन चालक काफी परेशान दिखे।सूचना मिलने पर आरपीएफ टीम मौके पर पहंची और ट्रेलर को अपने कब्जे में लिया। आरपीएफ प्रभारी गणेश सिंह राणा ने बताया कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।




